फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It is mandatory to install CCTV cameras in school vehicles

Hardoi News: स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य

Wed, 03 Jan 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to install CCTV cameras in school vehicles
हरदोई। स्कूल वाहनों में आने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए उनमें सीसी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल वाहन निर्धारित मानक पूरे करने पर ही वाहनों का संचालन कर सकेंगे। सीसी कैमरे लगवाने के लिए वाहन स्वामियों को तीन माह का समय दिया गया है। 0
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 38, आईसीएसई के 04, यूपी बोर्ड के 640, 32 फार्मेसी कॉलेज, 132 महाविद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में अधिकांश में विद्यार्थियों को विद्यालय तक लाने के लिए वाहन लगे हुए है। कुछ विद्यालयों के है तो कुछ अनुबंध पर विद्यालयों ने लगाया हुआ है। जिले में स्कूल वाहन के रूप में 321 वाहन पंजीकृत हैँ। इनमें से 252 वाहन क्रियाशील है। बसों के अलावा वैन भी शामिल है। सभी स्कूल वाहनों के लिए विभागीय निर्देश जारी है।
विज्ञापन

इसका पालन हर वाहन स्वामी को कराना होता है। शासन की ओर से वाहन स्वामियाें को सीट बेल्ट व सीसी कैमरे की छूट दी गई थी। मगर स्कूल बसों में बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए शासन की ओर से अब सभी स्कूल वाहनों में सीसी कैमरे अनिवार्य कर दिए है। शासन की ओर से वाहन स्वामियों को सीसी कैमरे लगवाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बसों में तो सीसी कैमरे आने लगे है। छोटे वाहनों में शासन की ओर से सीसी कैमरे अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए है। शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed