फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ISRO scientist's wife created a false story of robbery

इसरो के वैज्ञानिक की पत्नी ने रची थी लूट की झूठी कहानी

Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ISRO scientist's wife created a false story of robbery
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबरगंज में इसरो के सहायक वैज्ञानिक के घर में लूटपाट नहीं हुई थी। वैज्ञानिक की पत्नी मुस्कान ने खुद घर से गहने गायब कर अपनी बहन व दोस्त को दे दिए थे।
विज्ञापन

उसके बाद लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। यह करतूत ससुराल वालों को पता न चले। इसलिए मुस्कान ने नकाबपोश बदमाशों के घर में घुसकर लूटपाट करने की बात कही थी। शनिवार को एसपी ने लूट का खुलासा कर बहन व दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर कोतवाली केे पितांबरगंज निवासी इसरो के सहायक वैज्ञानिक शशांक उर्फ छोटू के घर में 29 मार्च को लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक की मां कांती देवी ने 29 मार्च को देर शाम पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
बताया था कि शशांक की पत्नी गर्भवती मुस्कान घर में थी। उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और एक लाख रुपये और कई लाख के जेवरात लूट ले गए हैं। कांती देवी ने कहा था कि घटना के वक्त वह बेटी के साथ किसी काम से घर के बाहर गईं थीं।
एसपी ने बताया कि घटना को लेकर कांती देवी के नजदीकी लोगों पर ही संदेह हुआ। इसके चलते सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी टीम के साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना का खुलासा के लिए लगाया गया था।
इलाके में लगेे सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। इसमें किसी तरह के सबूत हाथ नहीं लगे थे। इसके बाद टीम ने मुस्कान की सीतापुर रोड निवासी बहन तनू व मुस्कान की सीतापुर निवासी दोस्त अमिता गुप्ता हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बताया कि मुस्कान ने अपने जेवर बहन तनू को दे दिए थे। इसकी जानकारी मुस्कान ने ससुराल वालों को नहीं दी थी। कुछ माह बाद मुस्कान के देवर और ननद की शादी है।

जब शादी में ससुराल वाले उसे बिना गहनों के देखते तो उसकी पोल खुल सकती थी। इसके बाद घर में रखे बाकी जेवर पहले ही अपनी दोस्त अमिता को दे दिए थे।
इसके बाद जिस समय सास व ननद घर से बाहर गईं थी, तभी मुस्कान ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। एसपी ने बताया तनू व अमिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस साजिश में एक और महिला शामिल थी। उसकी तलाश की जा रही है।
गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
इसरो के सहायक वैैज्ञानिक के घर से लाखों की लूट का चार दिनों में पर्दाफाश करने वाली टीम एसपी ने प्रशंसा की।
एसपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की। इसी तरह पुलिस कार्य करे तो जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed