{"_id":"a3cbf65c545fa477fbe7ca276fa8faa6","slug":"is-life-so-dear-helmet-apply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान है प्यारी तो हेलमेट जरूर लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान है प्यारी तो हेलमेट जरूर लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। सड़क हादसों में सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालक ही अपनी जानें गंवाते हैं। ज्यादातर मौतें बाइक सवारों की सिर पर गहरी चोट लगने से ही होती हैं। इसलिए अपनी जान बचाने के लिए हेलमेट लगाकर ही बाइक या स्कूटर चलाएं। इससे चोट लगने पर भी सिर की सुरक्षा होगी तो जान भी बच सकती है।
अमर उजाला ने हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया है। ताकि आप की जान बच सके। क्योंकि जरा सी लापरवाही में जान चली जाती है। इसके बाद आप पर निर्भर रहने वालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत दो पहिया वाहन चालक की सुरक्षा के लिए उसका हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसके साथ बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना चाहिए। इससे दोनों की सुरक्षित रहते है। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। मगर इस ओर दोपहिया वाहन चालक जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन
नगर के दोपहिया वाहन चालक बेखौफ होकर बगैर हेलमेट बाइक चलाते हैं लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्र के लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए हेलमेट लगा लेते। विभाग की ओर से वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जाता है। मगर हेलमेट उनकी प्राथमिकता में कम रहता है। यातायात पुलिस कर्मी तो हेलमेट लगाना जरूरी है यह भी भूल चुके हैं। उन्होंने हेलमेट के लिए शायद ही किसी का चालन किया हो। वह तो सिर्फ रोक कर रस्म अदायगी तक ही सिमट जाते हैं।
हेलमेट के ये हैं लाभ
हरदोई। हेलमेट पहनने से सिर में चोट लगने की आशंका कम हो जाती है। इससे सिर सुरक्षित रहता है। अगर सही और गुणवत्तायुक्त हेलमेट का प्रयोग किया जाए तो भारी वाहन की चपेट में आने से भी एक बार बचा जा सकता है। इसके साथ चेहरे और बाल भी धूल मिट्टी से महफूज रहता है।
यह हो सकती है कार्रवाई
हरदोई। यातायात सुरक्षा अधिनियम के तहत बगैर हेलमेट पहली बार पकड़ने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और दूसरी बार पकड़ने पर 250 रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है। मगर इधर नए नियम में इसकी धनराशि व सजा को और कड़ा कर दिया गया जिसका सरकुलर आने पर वह भी लागू किया जाएगा।