फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   irrigation interrupted due to lack of water in rajbha

रजबहा में पर्याप्त पानी न आने से सिंचाई हो रही बाधित

Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
irrigation interrupted due to lack of water in rajbha
सहादत नगर से होते हुए हरदोई तक जाने वाला रजबहा में रोस्टर के हिसाब से पानी तो छोड़ा गया, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गन्ना व गेहूं समेत रबी की फसलों की सिंचाई पिछड़ रही है। किसानों का कहना है कि अतिरिक्त संसाधनों से सिंचाई करने पर उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रजबहा क्षेत्र के सहादतनगर, असगरपुर, झबरीपुरवा, पनेउरा, मन्नापुरवा, दौलतपुर, टोडरपुर व सलेमपुर आदि गांव से होकर गुजरा है। ज्यादातर किसान फसलों की सिंचाई के लिए रजबहे के पानी पर ही निर्भर है। खेतों में गन्ना व गेहूं की फसल खड़ी है। फसल सिंचाई मांग रही है, लेकिन रजबहा में पानी न आने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान विनोद पांडे, शिशुपाल मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, अमित मिश्रा, नरोत्तम सिंह व अमर सिंह आदि ने बताया कि रजबहा क्षेत्र में सिंचाई का एकमात्र साधन है। 15 दिन के रोस्टर के हिसाब से एक सप्ताह पहले रजबहा में पानी छोड़ा गया था, लेकिन पानी मात्र एक फुट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सिंचाई तभी हो सकती है, जब पानी कम से चार फुट की ऊंचाई से चले। बताया कि कुछ किसान पंपिंग सेट आदि निजी संसाधनों से गन्ना व गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों में पानी लगा रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ रहा है। किसानों ने रजबहा में क्षमता अनुरूप पानी छोड़े जाने की मांग की है।
किसान विनोद पांडे का कहना है कि क्षेत्र में सिंचाई का एक मात्र साधन रजबहा है। इस बार रजबहा में रोस्टर पर पानी तो छोड़ा गया, लेकिन यह काफी कम मात्रा में है। केवल तल में पानी होने के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसान बबलू सिंह ने बताया कि गन्ना व गेहूं की फसल में पानी लगाने का समय आ गया है। रजबहा आने पर फसलों की सिंचाई होने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार रजबहा में क्षमता अनुरूप पानी नहीं आया। इससे किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान ओमकार का कहना है कि गेहूं और गन्ना की फसल में कई बार पानी लगाना पड़ता है। अगर रजबहा में पानी न आने की समस्या बनी रही तो किसानों को निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ेगी। इससे फसल पर लागत काफी बढ़ जाएगी।
किसान दयानंद का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जो रजबहे के पानी से फसल की सिंचाई करते हैं। अधिकांश किसानों ने खेतों में बोरिंग भी नहीं करा रखी है। ऐसे में किसानों को बोरिंग और पंपिंग सेट किराये पर लेकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।

रजबहा की टेल गूल की देखरेख ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है। सहादत नगर हरदोई रजबहा की टेल गूल/उसकी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे अधिक वेग में पानी छोड़े जाने पर खेतों में पानी जाने की शिकायत मिल रही थी। किसानों को पानी मिलता रहे और जलभराव की समस्या न हो, इन दोनों चीजों को दृष्टिगत रखते हुए रजबहा में कम वेग से पानी छोड़ा जा रहा है। समस्या का निस्तारण कर व्यवस्था सही कराई जाएगी।
अखिलेश कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed