{"_id":"665219da31d43cccfd099883","slug":"investigation-into-payment-to-nephews-firm-begins-two-member-committee-formed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-114976-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भांजे की फर्म को भुगतान की जांच शुरू, दो सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भांजे की फर्म को भुगतान की जांच शुरू, दो सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत सचिव की ओर से तैनाती ग्राम पंचायतों में काम, खरीदारी के नाम पर भांजे की फर्म और एक रिश्तेदार के बचत खाता में किए गए भुगतान को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
ग्राम पंचायत आशा, बहर, नानकगंज ग्रंट, बेहटाचांद और रामनगर में किए गए भुगतान की जांच के लिए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति से साक्ष्य सहित रिपोर्ट तलब की है।
गांवों के विकास कार्यों, खरीदारी और भुगतान में शासन के आदेशों की अनदेखी कर की जा रही मनमानी से पंचायत सचिव रिश्तेदारों को भी भुगतान करने से नहीं चूक रहे हैं। माधौगंज के बाद विकास खंड टड़ियावां में तैनात पंचायत सचिव ने तैनाती ग्राम पंचायतों से भांजे और रिश्तेदार की फर्म को करीब 40 लाख से अधिक का भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन
इससे जुड़ी खबर अमर उजाला ने 21 मई के अंक में 'आदेश ठेंगे पर, मामा ने भांजे की फर्म को किया लाखों का भुगतान' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक गजेंद्र तिवारी और बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार सिंह को जांच के लिए समिति में नामित किया है।
बताया कि समिति में नामित अधिकारी अभिलेखों, बैंक स्टेटमेंट, पंचायतीराज विभाग के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान के ब्योरा, फर्म के संबंध में पूरी जानकारी जुटाते हुए जांच रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे। ग्राम पंचायत बहर, आशा, नानकगंज ग्रंट, बेहटा चांद और रामनगर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत का कार्यभार देख रहे पंचायत सचिव नरेंद्र वर्मा ने राज्य वित्त आयोग, पंचम वित्त आयोग और मनरेगा की मद से भुगतान किया है। पंचायत सचिव नरेंद्र वर्मा ने अपने ही भांजे की सी-262 आवास विकास कालोनी हरदोई के पता से दर्ज आदित्य कुमार वर्मा की फर्म आदित्य कंस्ट्रक्शन ट्रेडर्स और एक अन्य रिश्तेदार परविंदर को करीब 40 लाख से अधिक का भुगतान बचत खाता में किया है।
पंचायत सचिव नरेंद्र वर्मा की ओर से आदित्य कंस्ट्रक्शन ट्रेडर्स और परविंदर के बचत खातों में किए गए भुगतान की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि ग्राम पंचायत रामनगर में करीब 1.56 लाख, चांद बेहटा में 3.49 लाख, नानकगंज ग्रंट में करीब 13.52 लाख, आशा में 6.65 लाख और बहर में करीब 15.00 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।