फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   International human rights organizations remain silent on atrocities against Hindus: Milind Parande

हिंदुओं पर अत्याचार पर नहीं खुलती अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की जुबान : मिलिंद परांडे

Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
International human rights organizations remain silent on atrocities against Hindus: Milind Parande
फोटो-07-पत्रकारों से बात करते विहिप के अंतराष्ट्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे व अन्य। संवाद
हरदोई। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन चुप रहते हैं। जब अन्य समुदायों पर कोई बात होती है तो तुरंत आवाज उठाई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में खेल को प्राथमिकता देना गलत है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर किए जाने को उन्होंने सही बताया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान से सभी तरह के रिश्ते खत्म कर लेने चाहिए।
विज्ञापन

विहिप की अवध प्रांत की योजना बैठक के समापन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मिलिंद परांडे ने कहा कि बजरंगदल और दुर्गा वाहिनी के माध्यम से पिछले एक माह में लगभग सात हजार कार्यक्रम पूरे देश में किए गए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 1600 विरोध प्रदर्शन विहिप ने किए हैं। कहा कि विहिप सीमावर्ती क्षेत्रों में लव जिहाद रोकने के साथ ही शिक्षा, हिंदू और व्यापारी के हित में लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विहिप राजनीतिक संगठन नहीं है लेकिन हिंदू समाज के अधिकारों और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेरा मत है कि पाकिस्तान से भी मैच खेलने की जरूरत नहीं है बल्कि सभी तरह के रिश्ते पाकिस्तान से खत्म कर लेने चाहिए। एक साल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश का नीति निर्धारक कभी हिंदू विरोधी नहीं होना चाहिए। हिंदू हित का विरोध करने वाले इस देश का भी विरोध करेंगे।
एसआईआर पर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह राजनीति से जुड़ा सवाल है, इस पर इतना ही कह सकते हैं कि एसआईआर में कुछ गलत नहीं हाे रहा है। अलग-अलग कारणों से कुछ नाम हटने हैं। यह एक प्रक्रिया है और इसे इसी ढंग से देखना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय, प्रांत मंत्री देवेंद्र, प्रांत सह मंत्री प्रवीण भी मौजूद रहे।



जाति हटाकर हिंदू लिखना शुरू करें...
योजना बैठक में विहिप नेता मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदू हित में ही देश का हित है। जाति हटाकर हिंदू लिखना शुरू करना चाहिए। मंदिरों के स्वामित्व को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का यह काम नहीं है कि वे मंदिर संभालें। पूरे भारत में मंदिरों को संभालने की जिम्मेदारी संबंधित समिति को सौंपनी चाहिए। बैठक में 25 जनपदों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने संवाद किया। आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा, जिला मंत्री गौरव, सहमंत्री राहुल, संपर्क प्रमुख नागेंद्र, प्रचार प्रसार प्रमुख अक्षतानंद, रिषभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed