{"_id":"6ad11d10c4f6baeaea0d2376","slug":"insults-to-party-leaders-will-not-be-tolerated-an-fir-must-be-registered-vikram-pandey-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158513-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी नेताओं का अपमान स्वीकार नहीं, प्राथमिकी दर्ज हो : विक्रम पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी नेताओं का अपमान स्वीकार नहीं, प्राथमिकी दर्ज हो : विक्रम पांडेय
विज्ञापन
फोटो-10- एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। संवाद
हरदोई। बीते सोमवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान होर्डिंग फाड़े जाने और पार्टी नेताओं की तस्वीर पर कालिख पोते जाने का मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तिकुनिया पार्क से एसपी कार्यालय तक पदयात्रा की। रघुपति राघव राजाराम... का पाठ करते हुए नेताओं ने पुलिस से पूरे प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी।
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एक कांग्रेसी सांसद के मामले पर चुप्पी साधने का आरोप लगाकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उत्साह में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग फाड़ दी थीं और उस पर बने नेताओं के चित्र पर कालिख लगा दी थी। इसके वीडियो भी वायरल हुए थे। पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग कांग्रेसी कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में पदयात्रा के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी अशोक कुमार मीणा से मुलाकात की। पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। राजनीतिक विरोध के नाम पर पार्टी के नेताओं और प्रतीकों का अपमान करना स्वीकार नहीं है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह और डॉ. राजीव सिंह, शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी, ज्ञान प्रकाश पाल, मोहन सिंह, अजीत सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।