{"_id":"69160e9dda431d1a480ea592","slug":"insulator-damaged-due-to-truck-collision-power-failure-at-city-substation-hardoi-news-c-213-1-hra1004-140250-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक की टक्कर से इंसुलेटर क्षतिग्रस्त, सिटी उपकेंद्र की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक की टक्कर से इंसुलेटर क्षतिग्रस्त, सिटी उपकेंद्र की बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो-18- लखनऊ रोड पर छतिग्रस्त विद्युत पोल। स्रोत: विभाग
हरदोई। मन्नापुरवा उपकेंद्र से सिटी उपकेंद्र तक गई 33 केवी विद्युत लाइन के खंभे में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से खंभे पर लगा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूट गया। इससे सिटी उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। इस कारण बुधवार रात लगभग डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। लगभग 9500 उपभोक्ता परेशान रहे।
बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे लखनऊ चुंगी से पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने 33 केवी विद्युत लाइन के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। टक्कर से खंभे पर लगा 33 केवी का कंडक्टर-इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होकर पोल से अर्थ लेने लगा। इस दौरान एक तार भी टूट गया। जानकारी होते ही मन्नापुरवा उपकेंद्र से सिटी उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
राम दत्त चौराहे से बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहा और सोल्जर बोर्ड चौराहे के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। जानकारी होने पर विद्युत कर्मियों ने इंसुलेटर बदला और तार जोड़कर रात करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारू की। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता नहीं चला है। इंसुलेटर बदलने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
कोयलबाग कॉलाेनी उपकेंद्र भी प्रभावित
सिटी उपकेंद्र की बिजली गुल होने से कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की बिजली भी आंशिक रूप से प्रभावित रही। कोयल बाग कॉलोनी को सिटी उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। सिटी उपकेंद्र से आपूर्ति बंद होने पर आशानगर उपकेंद्र से बिजली दी गई। इंसुलेटर दुरुस्त होने पर दोबारा सिटी उपकेंद्र से बिजली दी गई। ऐसे में तार जोड़ने को लेकर 20 से 40 मिनट की दो बार आपूर्ति प्रभावित हुई।