{"_id":"57658d414f1c1bb26511f56b","slug":"inspector-suspended-from-women-undergoing-massage-station-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली परिसर में महिला से मालिश करवाने वाला दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली परिसर में महिला से मालिश करवाने वाला दरोगा निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
लखनऊ। कोतवाली परिसर में एक महिला से मालिश कराने वाले हरदोई के दरोगा संजय यादव निलंबित कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर मालिश कराते हुए उनका फोटो वायरल हो गया था। इसी की जांच डीजीपी ने हरदोई के एसपी को सौंपी थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद दरोगा पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हरदोई के कोतवाली नगर में तैनात उप निरीक्षक संजय यादव की पिछले दिनों एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वे कोतवाली परिसर में ही एक महिला से मालिश करा रहे हैं। इस फोटो को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी ने हरदोई से एसपी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। एसपी की जांच में यह पाया गया कि ग्राम देवरिया थाना सुरसा जनपद हरदोई निवासी एक महिला औषधीय तेल बनाकर मालिश के जरिए इलाज करती है।
विज्ञापन
इसी महिला से संजय यादव ने भी मालिश कराई थी। कोतवाली परिसर में एक महिला से शरीर पर तेल की मालिश कराए जाने को अशोभनीय मानते हुए इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला काम बताया गया है। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने संजय यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन