फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inspector line present, NCR on BJP leader

Hardoi News: दारोगा लाइन हाजिर, भाजपा नेता पर एनसीआर

Mon, 14 Oct 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Inspector line present, NCR on BJP leader
हरदोई। पाली थाने में उपनिरीक्षक की मौजूदगी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ ही उपनिरीक्षक के लिए भी मुसीबत बन गया। एसपी ने सीओ शाहाबाद की रिपोर्ट पर उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। भाजपा नेता के खिलाफ भी एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी मंजेश गुप्ता ने पांच अक्तूबर काे पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी और मोहल्ले के ही कन्हईया गुप्ता से खुद को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सात अक्तूबर को भाजपा नेता शिवम तिवारी ने मंजेश गुप्ता, देवेश गुप्ता, दीपक गुप्ता और आयुष गुप्ता पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी थी। नौ अक्तूबर को दोनों पक्षों को मामले की जांच के लिए थाने में बुलाया गया था। इसी दौरान शिवम तिवारी ने उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा की मौजूदगी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा से प्राथमिक जांच कराने के बाद उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ लाइन को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए है। शिवम तिवारी के खिलाफ भी एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed