{"_id":"601c33408ebc3e4c7f240c44","slug":"insane-four-people-from-the-same-family-hardoi-news-knp6099015176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध मिले एक ही परिवार के चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसुध मिले एक ही परिवार के चार लोग
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भर्ती मनीष से गले लगकर रोती बेटी काजल और साथ में पुत्र विजय। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में एक परिवार के चार लोगों की हालत गुरुवार सुबह बिगड़ गई। आनन-फानन ही इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर ले जाया गया। यहां से चारों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में चारों का इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा निवासी मनीष अपने परिवार के साथ कलाबाजी दिखाता है। अलग-अलग गांवों में ये लोग परिवार समेत कलाबाजी दिखाने जाते हैं। चार दिन से ये लोग मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में रुके हुए थे। बुधवार रात मनीष (37), उसकी पत्नी मंजू (25), पुत्र अजय और विजय व पुत्री काजल ने घर आए कुछ लोगों के साथ खाना खाया था।
जो लोग घर आए थे, वह वापस चले गए थे। गुरुवार सुबह अजय को छोड़कर बाकी सभी बेहोशी की हालत में पड़े मिले। गांव में रहने वाले मनीष के एक रिश्तेदार ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी और एंबुलेंस से चारों को पहले सीएचसी और फिर जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मझिला रमेश वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। पूरा प्रकरण संज्ञान में है और जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है।

अस्पताल में भर्ती मंजू। संवाद- फोटो : HARDOI