{"_id":"6a15e60b9f8ef505440a4200","slug":"innovation-and-innovative-experiments-will-give-recognition-to-the-students-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150427-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नवाचार एवं अभिनव प्रयोग देंगे विद्यार्थियों को पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नवाचार एवं अभिनव प्रयोग देंगे विद्यार्थियों को पहचान
Tue, 26 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को एसडीजी गोल - चार (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-4) के तहत बेस्ट प्रैक्टिसेज़, नवाचार एवं अभिनव प्रयोग से पहचान मिलेगी। माध्यमिक विद्यालयों में ऐसे नवाचार करने वाले विद्यार्थियों को उचित प्लेटफॉर्म देने के लिए सभी विद्यालयों से सूचना मांगी गई है।
माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक में एसडीजी गोल - चार (सतत विकास लक्ष्य -चार) के तहत बेस्ट प्रैक्टिसेज़,नवाचार एवं अभिनव प्रयोग करने वाले विद्यार्थियों को पहचान दी जाएगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया एसडीजी -चार सरकार की विशेष प्राथमिकता कार्यक्रमों में से एक है,इस क्षेत्र को अधिक प्रभावशाली बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल -चार एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके तहत माध्यमिक स्तर में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा अर्जित करने के समान अवसर प्रदान किए जाते हैं, जो उनको स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में भी सहायक साबित होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सभी के लिए समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना और आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में नवाचार करने वाले सभी विद्यार्थियों को विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह विद्यार्थियों के लिए सीखने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म हैं।