{"_id":"69e11e903e1a1e61fc0fa215","slug":"innocent-girl-living-at-maternal-grandparents-home-dies-father-alleges-murder-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148133-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ननिहाल में रह रही मासूम की मौत, पिता ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ननिहाल में रह रही मासूम की मौत, पिता ने हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
फोटो-43-मासूम की फाइल फोटो।
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के जसनपुर गांव में अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही एक 16 माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मौत की जानकारी लगने पर पिता ने नोएडा से हत्या की आशंका जताते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है।
संडीला के जसनपुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोहिनी का विवाह छह वर्ष पहले नोएडा निवासी सुभाष के साथ किया था। आपसी कहासुनी के चलते सुभाष करीब डेढ़ साल पहले मोहिनी को उसके मायके छोड़ गया था। मोहिनी का एक बड़ा बेटा विदान है। मायके में रहते हुए ही मोहिनी ने 16 माह पहले एक बेटी को जन्म दिया था। रामकिशोर ने बताया कि उसकी नातिन जन्म से ही बीमार थी उसका काफी इलाज भी कराया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
बुधवार शाम बच्ची की मौत हो गई। इसकी सूचना दामाद सुभाष को दी गई। सुभाष ने जानकारी मिलते ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए ससुर और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर संडीला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। संडीला कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उस आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।