Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent dies after falling into a 30 fit deep borewell

30 फिट गहरे बोरवेल में गिरकर मासूम की मौत

Tue, 27 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies after falling into a 30 fit deep borewell
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतौथा में सीला (गेहूं की बाली) बीनने के दौरान चार वर्षीय बालक 30 फीट गहरे खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। पता चलते ही पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बोरवेल के पास ही जेसीबी से गड्ढा खोद कर बच्चे को साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सतौथा निवासी अरविंद खेती करता है। मंगलवार शाम उसकी पत्नी कुंती अपने पुत्र श्यामजीत (4) के साथ सीला बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान दोनों गांव निवासी विद्याराम के खेत में पहुंच गए। यहां सीला बीनने के दौरान श्यामजीत खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। यह देखकर कुंती ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में ग्रामीणों ने अपने स्तर से बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस पर कोतवाली के उप निरीक्षक नीरज बघेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। कुछ ही देर में दमकल वाहन और विभागीय कर्मचारी भी पहुंच गए। इसी बीच एंबुलेंस भी मंगवा ली गई। बोरवेल के पास ही लगभग 26 फीट गहरा गड्ढा खोद कर बनाई गई सुरंग के जरिये मासूम को निकाला गया। इसके बाद ग्रामीण मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे से बढ़ी मुसीबत
अंधेरा बढ़ने के साथ ही राहत कार्य भी प्रभावित होने लगा। रोशनी का पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण गड्ढा खोदने का कार्य भी बीच में कई बार रोकना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ के वाहनों की लाइट जलाकर भी रोशनी की गई। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य भारी वाहनों से भी रोशनी कराई गई।

ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयास भी नाकाम
बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए आनन फानन ही ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा गया। जैसे-तैसे एक एंबुलेंस से ऑक्सीजन की व्यवस्था हुई। ऑक्सीजन का पाइप बोरेवेल में डाला गया, लेकिन यह पाइप ही छोटा पड़ गया। हद तो तब हो गई जब कुछ देर बाद ही ऑक्सीजन का सिलिंडर भी खाली हो गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने की बात कहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed