{"_id":"6af9ed8c774bad00bd0e2c7d","slug":"innocent-child-murdered-and-body-dumped-in-bushes-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160206-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हत्या कर झाड़ियों में फेंका मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हत्या कर झाड़ियों में फेंका मासूम का शव
विज्ञापन
फोटो- 53-मृतका के गांव में डॉग स्क्वाड के सााथ मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार की दोपहर खेलते समय संदिग्ध हालात में चार साल की बच्ची लापता हो गई थी। रविवार दोपहर गांव से 700 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित बाग की झाड़ियों में उसका शव मिला। बच्ची की तलाश में लगे पुलिस कर्मियों ने शव देखकर परिजन और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का जायजा लेने के बाद परिजन से जानकारी ली। बच्ची के चेहरे पर घाव के निशान मिले हैं। वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराने और स्लाइड बनवाए जाने के निर्देश एसपी ने दिए हैं। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। स्निफर डाॅग के जरिये भी घटना की तह तक जाने की कोशिश पुलिस कर रही है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की बेटी (4) शुक्रवार दोपहर बाद गांव मेें ही खेल रही थी। कुछ देर बाद यहीं से लापता हो गई। जब शाम तक कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह और सीओ प्रवीण यादव शनिवार को परिजन से मिले थे। साथ ही गांव में अपनी मौजूदगी में बच्ची की तलाश का अभियान भी चलवा रहे थे। इस दौरान बच्ची के प्राथमिक विद्यालय के पास तक पहुंचने की बात सामने आई थी लेकिन इसके आगे कुछ पता नहीं चला था। रविवार को भी सीओ प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस कर्मी बच्ची की तलाश में पूरे गांव की खाक छान रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोपहर में बच्ची का शव स्कूल के पीछे स्थित एक बाग की झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर घाव के निशान थे। शव मिलने की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत की वजह पोस्टमार्टम में स्पष्ट होगी। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बच्ची जो कपड़े घर से पहनकर निकली थी उन्हीं कपड़ों में शव मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
ठगों ने बच्ची के चाचा को बनाया शिकार, नौ हजार ठगे
पुलिस ने बच्ची के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में बच्ची के चाचा का मोबाइल नंबर पड़ा था। बच्ची के चाचा ने बताया कि शनिवार शाम उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गाजियाबाद का निवासी बताया था। कॉल करने वाले ने दावा किया था कि बच्ची रास्ता भटककर गाजियाबाद आ गई है। इसे वापस भेजने में 16 हजार रुपये खर्च होंगे। इस पर बच्ची के चाचा ने एडवांस के तौर पर नौ हजार रुपये ऑनलाइन कॉल करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद संबंधित मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इस पर बच्ची के चाचा ने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि बच्ची के चाचा को ठगों ने शिकार बनाया है।