फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Injured farmer dies during treatment

Hardoi News: घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

Wed, 03 Apr 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 03 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Injured farmer dies during treatment
हरदोई। हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पूराबहादुर गांव निवासी रमाकांत पांडेय (50) खेती करते थे। बीती 26 मार्च की शाम को खेत से पैदल ही घर जा रहे थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने रमाकांत को टक्कर मार दी थी। परिजनों ने रमाकांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल गए थे। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने रमाकांत को घर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंगलवार रात परिजन उसे लेकर गांव वापस आ गए। देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed