{"_id":"66118a171e12d6736204c180","slug":"injured-cyclist-farmer-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112892-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घायल साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घायल साइकिल सवार किसान की मौत
Sat, 06 Apr 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को मार्ग दुर्घटना में घायल हुए किसान की उपचार के दौरान लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। शव लेकर वापस घर आए परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
अतरौली थाना क्षेत्र के बाकीनगर निवासी मोहनलाल (67) खेती करते थे। उन्होंने मवेशी भी पाल रखे थे। बृहस्पतिवार की सुबह अतरौली-संडीला मार्ग पर पकरियाहार स्थित डेयरी पर दूध पहुंचाने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। बाकीनगर धर्मकांटा के पास पीछे से बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
घटना में मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार रात मोहनलाल की अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को घटना की जानकारी मृतक के पुत्र राम प्रसाद ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)