फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inflation war on cooking gas

कुकिंग गैस पर महंगाई का वार

Tue, 22 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inflation war on cooking gas
हरदोई। साग-सब्जी और तेल पर महंगाई की मार के बाद अब रसोई गैस पर महंगाई की मार पड़ गई है। एक झटके में ही कुकिंग गैस के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को भी बढ़ी कीमतों पर डिलीवरी लेनी पड़ रही है। बढ़ी कीमतों का असर जिले के पांच लाख से अधिक सक्रिय कनेक्शन धारकों पर पड़ेगा ।
जिले में 74 गैस एजेंसियां हैं। जिनके पांच लाख से अधिक सक्रिय कनेक्शन हैं। एजेंसियों के अनुसार, जिले में करीब 10 लाख कुकिंग गैस कनेक्शन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इनमें करीब पांच लाख कनेक्शन धारक ही नियमित रूप से या फिर साल में दो से तीन बार सिलिंडर लेते हैं। शेष कनेक्शन या तो निष्क्रिय हो चुके हैं या फिर एक घर में कई कनेक्शन होने से जरूरतमंद नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कनेक्शनों में तीन लाख से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन हैं। सोमवार को शाम तक हुई डिलीवरी के रेट 935 रुपये प्रति सिलिंडर था, जो मंगलवार से 985 रुपये हो गए हैं। एक झटके में एलपीजी कंपनियों ने जिले के उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का भार डाल दिया है।
उधर, आल इंडिया एलपीजी डीलर एसोसिएशन के जिला महामंत्री जनार्दन सिंह ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतों की ई-मेल सोमवार की रात को ही आ गई थी। अब कंपनियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के हिसाब से ही डीलरों को सिलिंडर की डिलीवरी के लिए दी जाती है।

सारा डाटा ऑनलाइन रहता है। इसके चलते स्टाक बचने की गुंजाइश न के बराबर है। बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार ही कंपनियां बिलिंग कर रही हैं। नए रेट के हिसाब से मंगलवार से डिलीवरी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed