{"_id":"5ebc40418ebc3e90ab20b416","slug":"industree-lagane-ko-nmilegi-madda-hardoi-news-knp5600109168","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग स्थापित करवाने को उद्योग केंद्र दिलवाएगा 25 लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग स्थापित करवाने को उद्योग केंद्र दिलवाएगा 25 लाख का ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। खादी ग्रामोद्योग के बाद उद्योग केंद्र ने भी लॉकडाउन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को उद्योग स्थापित करने को ऋण देगा। शिक्षित बेरोजगारों को उद्यम स्थापित करवाने के लिए 25 लाख तक के ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे हैं।
उद्योग केंद्र के उपायुक्त सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र द्वारा शिक्षित बेरोजगारों के लिए स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना में 25 लाख तक की उत्पादन आधारित योजनाएं व 10 लाख रुपये तक की सेवा आधारित परियोजनाएं स्थापित की जा सकतीं हैं। इसको लेकर बेरोजगारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लेकर भी बेरोजगारों से आवेदन मांगे हैं। इस योजना में भी 25 लाख तक का ऋण उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से दिलाया जाता है। इसमें कक्षा आठ पास व्यक्ति जिसने किसी भी सरकारी योजना में अनुदान का लाभ नहीं लिया हो वह आवेदन कर सकता है। इसके बाद चयन कमेटी आवेदकों का साक्षात्कार लेगी और उनकी क्षमता का आंकलन करके उनकी फाइलों को स्वीकृति प्रदान करते हुए बैंकों को भेजेगी। फिर बैंक उनको ऋण उपलब्ध कराएगा।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
हरदोई। उपायुक्त उद्योग केंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदक को डीआईयूपीएमएसएमई डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन करना होगा। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के आवेदकों को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट केवीआईसीआनलाइन डाट जीओवी पर आवेदन करना होगा।