{"_id":"66819661bb79888a000ce1c6","slug":"indiscriminate-treatment-at-unlicensed-medical-stores-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116395-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से इलाज
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र के अहेमी तिराहा पर बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर में न केवल धड़ल्ले से दवाएं फरोख्त की जा रही हैं, बल्कि बीमारों का इलाज भी किया जा रहा है।मेडिकल डिग्री मांगने पर इलाज कर रहा रक्षपाल नामक व्यक्ति भाग गया।
पिहानी शाहाबाद मार्ग पर किराए की दुकान में संचालित बिना लाइसेंस के स्टोर पर ही मरीज भी देख रहा व्यक्ति भाग गया। मौके पर मिले मकान मालिक ने बताया कि यह दुकान उसने रक्षपाल निवासी अहेमी को किराए पर दी है। यहां मरीज को स्थानीय स्तर पर ही सस्ता इलाज मिल जाता है।
मकान मालिक ने नाम बताने से इनकार किया है और कहा कि ग्रामीणों की मंशा पर वह यह क्लीनिक चलवा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने इस बारे में कहा कि अभिलेख तलब किए जाएंगे। कागजात न दिखा पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।