{"_id":"6a4d39e6e806792b5f075042","slug":"increased-load-mounting-trouble-and-a-wait-for-a-solution-hardoi-news-c-213-1-hra1021-152738-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लोड बढ़ा, परेशानी बढ़ी, समाधान के लिए इंतजार भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लोड बढ़ा, परेशानी बढ़ी, समाधान के लिए इंतजार भी
विज्ञापन
फ़ोटो-28 उपभोक्ता को प्राप्त ऑटो डिमांड लोड बढ़ोत्तरी का मैसेज
पिहानी। पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं के लोड डिमांड की तुलना में बढ़ा दिया गया है। मोबाइल पर इसके मैसेज आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से कोई डिमांड नहीं की गई और न ही इस बारे में उन्हें कोई पूर्व में सूचना दी गई। विभाग की ओर से लोड बढ़ा दिया गया जिससे उपभोक्ता चक्कर काट रहे हैं।
प्रकरण एक
-मोहल्ला मिश्राना के नौशाद ने बताया कि वह अपना ज्यादातर लोड सोलर से चलाते हैं। उनके यहां एक केवी से ऊपर लोड नहीं है। फिर भी उनके एक केवी के कमर्शियल कनेक्शन को दो केवी कर दिया गया है। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब पावर कॉरपोरेशन का मैसेज उन्हें प्राप्त हुआ।
प्रकरण दो
-मोहल्ला नागर की जोहरा बेगम ने बताया कि उनका घरेलू कनेक्शन एक केवी था। इसी के अनुसार लोड भी चल रहा है। इसके बावजूद इस बार के बिल मैसेज के साथ प्राप्त हुए एक अन्य मैसेज में उन्हें जानकारी दी जा रही है कि उनका कनेक्शन एक केवी लोड बढ़ाकर दो केवी कर दिया है जबकि उन्होंने कोई डिमांड नहीं की।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय शर्मा ने बताया कि मीटर पर लोड पड़ते ही एक ऑटो जनरेटेड मैसेज सिस्टम से जनरेट होकर पहुंचता है। इसी के आधार पर लोड बढ़ोतरी की जा है। ऐसा केवल पिहानी में नहीं है। वहीं सूबे में कई लाख उपभोक्ताओं के लोड ऑटो डिमांड के आधार पर बढ़ाए गए हैं। एक केवी कनेक्शन पर इससे अधिक लोड प्रयोग होने पर 500 रुपये तक का अतिरिक्त चार्ज लगता है। लोड बढ़ने से अब केवल 125 से 200 रुपये का ही अतिरिक्त खर्चा आएगा।