फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Income tax notice of 26 crores to a youth who earns 15 thousand by sleeping under a tin shed

Hardoi News: टिनशेड के नीचे सोकर 15 हजार कमाने वाले युवक को 26 करोड़ के आयकर का नोटिस

Tue, 08 Apr 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Income tax notice of 26 crores to a youth who earns 15 thousand by sleeping under a tin shed
पाली (हरदोई)। बरामदों में टिनशेड की छत के नीचे रहकर 15 हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाले युवक को आयकर विभाग ने 26 करोड़ का नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन

नोटिस देखकर युवक के होश उड़ गए। माना जा रहा है कि युवक के पैनकार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कोई बैंक खाता खोला गया है और इसमें बड़े पैमाने पर लेनदेन हुआ है।
अतर्जी गांव निवासी राजेश तिवारी दिल्ली में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। यहां उसे 15 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। बीती दो अप्रैल को उन्हें इनकम टैक्स विभाग से एक नोटिस मिला। नोटिस में 26 करोड़ रुपये की आय पर कर देने के लिए कहा गया। राजेश के मुताबिक वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। दो भाई निशक्त हैं। पिता के नाम तीन बीघा का सरकारी पट्टा है। एक बीघा पुस्तैनी जमीन है।
विज्ञापन

राजेश का कहना है कि 2019 में अप्रैल में उसकी शादी हुई थी। तब दिल्ली में कई कंपनियों में साक्षात्कार दिए थे। इस दौरान उसने अभिलेख भी कंपनियों में लगाए थे। कोविड में घर आने के बाद 2022 में वापस दिल्ली चला गया था। वहां दो कंपनियों में काम करने के बाद इन दिनों एक मोबाइल कंपनी में काम कर रहे हैं। बताया कि उसके नाम पर दो कंपनियों का संचालन दिखाया गया है। राजेश ने बताया कि आयकर विभाग के लोगों से संपर्क कर पूरी जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed