{"_id":"60465cd78ebc3e76995e412e","slug":"incendiary-teacher-officials-burnt-copies-of-bill-hardoi-news-knp6163997189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बबूला शिक्षक पदाधिकारियों ने फूंकी विधेयक की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बबूला शिक्षक पदाधिकारियों ने फूंकी विधेयक की प्रतियां
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां फूंकते उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 की प्रतियां जलाईं। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा अधिकरण विधेयक लागू होने से शिक्षकों का हाईकोर्ट जाने का अधिकार भी छिन जाएगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न घटकों के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षा अधिकरण विधेयक 2021 की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
अध्यक्ष ने कहा कि उक्त विधेयक के लागू होने से प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों तक के शिक्षक प्रभावित होंगे। किसी भी अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में उनसे हाईकोर्ट की शरण लेने का अधिकार छीन लिया गया है और अब ऐसी अपील सिर्फ उच्चतम न्यायालय में ही हो सकेगी, जिससे न्याय कठिन और खर्चीला हो गया है।
विज्ञापन
संयोजक राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि महासंघ इस विधेयक को वापस कराकर ही चैन लेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री किसान चौरसिया, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. राजीव सिंह, आदेश कुमार शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय, ब्रजेश अवस्थी भी मौजूद रहे।