{"_id":"57d84a394f1c1b932cd48629","slug":"in-the-tranquility-of-the-country-sought-devotions","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अमन चैन की मांगी दुआएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अमन चैन की मांगी दुआएं
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
नमाज अदा करते लाोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/पिहानी। रिमझिम फुहारों के बीच ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई। दोगाना अदायगी के बाद अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। शहर की ईदगाह में मौलाना अफजालुर्रहमान ने कहा कि इस्लामी तालीमात पर अमल करते हुए देश-दुनिया के अमन को कायम रखने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद में मौलाना आफताब आलम ने नमाज पढ़ाई। पिहानी संवाददाता के अनुसार, पिहानी ईदगाह में मौलाना उसमान गनी मज़ाहिरी ने कहा कि राहे खुदा में भावनाओं की कुरबानी करनी चाहिए। अल्लाह नियतों और इरादों को देखता है। उसके यहां कुरबानी के गोश्त और खून की कोई हैसियत नहीं है।
विज्ञापन
नमाज के दौरान ही बारिश शुरू हो गईं हालांकि नमाजियों ने भीगते हुए नमाज अदा की। इसी तरह जामा मस्जिद, मस्जिद सैयदना फारूके आजम, शिया जामा मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद आदि स्थानों पर भी नमाज अदा की गई। नमाज अदायगी के साथ ही कुर्बानी के तीन दिवसीय सिलसिले का भी आगाज हो गया। उधर, शाहाबाद, बेनीगंज, मल्लावां, सांडी, संडीला में नमाज अदा की।
विज्ञापन