फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the SP government, attacks were said to be on everything from the judiciary to the media.

Hardoi News: सपा सरकार में न्याय पालिका से लेकर मीडिया तक पर बोला गया था हमला

Fri, 10 Oct 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
In the SP government, attacks were said to be on everything from the judiciary to the media.
फोटो-18 कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। संवाद
विज्ञापन

- सपा मुखिया का बयान संविधान खतरे में है, पर डिप्टी सीएम का पलटवार
संवाद न्यूज एजेंसी

मल्लावां (हरदोई)। सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान संविधान खतरे में है, पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में न्याय पालिका से लेकर मीडिया तक पर हमला बोला गया था। कार्यपालिका और मीडिया के खिलाफ तो हल्लाबोल तक का एलान हुआ था। डिप्टी सीएम शुक्रवार को अपने पिता सुरेश पाठक की स्मृति में आयोजित दंगल का शुभारंभ करने आए थे।
लंबे समय बाद पैतृक नगर मल्लावां आए ब्रजेश पाठक से प्रियंका गांधी के एक्स पर पोस्ट किए गए आरोपों पर भी सवाल हुआ। प्रियंका ने अनुसूचित जाति के लोगों के सुरक्षित न होने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में ब्रजेश पाठक ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न घटनाओं में जो भी दोषी मिलता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

दंगल के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के प्रति जागरूक है। खेलों के लिए बजट भी दोगुना किया गया है। कहा कि आधुनिक खेलों के बीच दंगल प्रतियोगिता का कोई जोड़ नहीं है। विजेताओं को सरकार सीधे नौकरी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम अपने पैतृक घर भी गए और परिजनों से मुलाकात की। कार्यक्रमों के दौरान डिप्टी सीएम के भाई राजेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बंबालाल दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, गौरव पाठक, मनोज अग्निहोत्री, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed