फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the rain the streets become ponds, the sanitation system is very poor

Hardoi News: बारिश में गलियां बन जाती तालाब, सफाई व्यवस्था बहुत खराब

Sun, 29 Jun 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
In the rain the streets become ponds, the sanitation system is very poor
हरदोई। सफाई व्यवस्था के दावों के बीच नगर पालिका के वार्ड नंबर - 20 के बाशिंदे बारिश में परेशान हो जाते हैं। चोक पड़े नाले और नालियों के कारण बारिश में यहां की गलियां तालाब बन जाती हैं। लगभग चार हजार आबादी को परेशान होना पड़ता है। जलभराव के कारण लोग घर से निकलने में हिचकते हैं।
विज्ञापन

सिनेमा रोड से जुड़ी महेश गली से लेकर नटवीर पुलिया तक और सलीम वाली गली से खत्री धर्मशाला तक फैले वार्ड में करीब 4,300 की आबादी रहती है। इसी वार्ड में खंजनपुरवा मोहल्ले से एक बड़ा नाला भी निकला हुआ है। मोहल्ले की तमाम गलियों की नालियां इसी बड़े नाले से जुड़ी हैं। इसके बावजूद बारिश के दिनों में गलियों में जलभराव की समस्या से बाशिंदों को दो चार होना पड़ रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि नालियां संकरी और चोक हैं।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के बावजूद नालियां अभी तक साफ नहीं हुईं। आधे घंटे की बारिश में ही कई गलियां पानी में डूब जाती हैं। बारिश का पानी निकलने में डेढ़ से दो घंटा लग जाता है। इसी बीच लोग घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। साफ-सफाई भी नियमित नहीं होती। लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, मोहल्लेवासी परेशान


-महेश गली निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पानी की निकास की बेहतर व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक होने की वजह से जरा सी बारिश में गलियां तालाब बन जाती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो पानी निकास न होने से भी नालियों से ऊपर आ जाता है और लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



-खंजनपुरवा निवासी संजय पांडेय ने बताया कि नालियों की गंदगी और गंदे पानी के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जिम्मेदार भी लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज किए हैं। समस्या का समाधान न होने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। साफ-सफाई भी नियमित नहीं होती।



-मोहल्ला निवासी ऐराज खान ने बताया कि नाले की सफाई कर सिल्ट बाहर डाल दी गई। कई दिनों से सिल्ट पड़ी है, लेकिन कोई उठाने नहीं आया। शनिवार को बारिश हुई तो फिर से सारी सिल्ट नाले में चली गई। ऐसे में सफाई जस की तस हो गई। जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।



-उत्तम गुप्ता ने बताया कि नटवीर पुलिया के पास कई स्थानों पर खड़ंजा टूट चुका है और गड्ढे हो गए हैं। इनमें आए दिन कोई न कोई चुटहिल होकर गिरता है। कई बार बनाने के लिए कहा गया, लेकिन सड़क नहीं बन रही। बारिश में तो सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।





सड़कों के निर्माण का भेजा प्रस्ताव
हरदोई। सभासद अरशद गुड्डू ने बताया कि नालों की सफाई की जा रही है। सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। कुम्हारों की पुलिया से नटवीर पुलिया तक, नितिन कनौजिया के मकान से मस्जिद होते हुए धर्मशाला रोड और खंजनपुरवा पार्क से डॉ. सलीम वाली गली तक सीसी रोड के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। बजट का इंतजार हो रहा है। धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि अमृत भारत योजना के तहत काम कराया जाना है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। इसलिए भी काम शुरू होने में देरी हो रही है। मोहल्ले में सफाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed