फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the churning of the Constitution, there is a choice between protectors and destroyers: Akhilesh

संविधान के मंथन में रक्षकों और भक्षकों के बीच है चुनाव : अखिलेश

Wed, 08 May 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the churning of the Constitution, there is a choice between protectors and destroyers: Akhilesh
सांडी/हरपालपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव संविधान के रक्षकों और भक्षकों के बीच है। एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं, लोग संविधान को बदलना चाहते हैं, उनको जनता बदल देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा के चुनाव में जनता वोट डालकर इनकी (भाजपा) धुलाई करेगी। 10 साल से सरकार में हैं, लेकिन इनकी हर बात झूठी है। हर वादा झूठा है। संविधान को अखिलेश ने संजीवनी बताया।
विज्ञापन


सांडी के लखपेड़ा मैदान में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव समुद्र मंथन की तरह है। संविधान मंथन का चुनाव है। संविधान में बाबा साहेब आंबेडकर ने हमें अधिकार दिए हैं। संविधान हमें सम्मान दिलाता है, नौकरी दिलाता है और आरक्षण दिलाता है। किसानों से वादा किया गया था कि आय दोगुनी कर देंगे। आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन डीजल से लेकर कीटनाशकों तक की कीमत दोगुनी हो गई। किसान फसल तैयार कर रहे हैं, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिल रहा। कर्ज माफी के नाम पर भी किसानों से छलावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने दावा किया कि ऐसे लोगोें का कर्ज माफ करने की बात भाजपा कह रही है, जिनका कर्ज पांच करोड़ से अधिक है। सपा मुखिया ने भरोसा दिला या कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो किसनों के लगभग 16 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ भी छलावा हुआ। रोजगार नहीं दिया गया, बल्कि इसके नाम पर खिलवाड़ किया गया। अग्निवीर को उन्होेंने आधी अधूरी नौकरी बताते हुए कहा कि सत्ता में आए तो अग्निवीर की व्यवस्था खत्म होगी।
भाजपा ने सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि एक तिहाई जीवन भी युवाओं का बर्बाद कर दिया। 60 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में है। कोरोनारोधी वैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा कि जबरन सबके वैक्सीन लगवा दी गई, खतरा पैदा किया गया। सुना है जो सर्टिफिकेट बने थे वैक्सीन लगने के उनमें से दिल्ली वालों ने फोटो हटवा ली। डबल इंजन की सरकार का एक इंजन होर्डिंग में दिखाई नहीं दे रहा।
जनसभा में जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव और जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू और राजेश्वरी देवी, जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, डॉ. अरुण मौर्य, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुभाष पाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में 10 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। 60 लाख बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के परिवार में कम से कम तीन लोग हैं। यानी एक करोड़ 80 लाख लोग सरकार से नाराज हैं। इसे 80 लोकसभा क्षेत्रों में विभाजित कर दें तो हर लोकसभा क्षेत्र में लगभग सवा दो लाख लोग सरकार से नाराज हैं, तो इतने लोग तो सरकार के खिलाफ वोट करेंगे ही।

सपा मुखिया ने निजी करण पर सवाल उठाते हुए कहा कि हवाई जहाज वाले विभाग में एक लाख सरकारी नौकरियां थीं। यह विभाग ही सरकार ने बेच दिया। पानी के जहाज बेच दिए, बंदरगाह बेच दिया, एलआईसी बेच दी और बैंक भी बेच दिए। अब आईएएस की नौकरी भी यह लोग खत्म करना चाहते हैं और विदेशों से पढ़कर आने वाले लोगों को लेट्रल इंट्री से आईएएस बना रहे हैं। यह लोग घोटाला करके भारत छोड़कर चले जाते हैं।

सांडी के लखपेड़ा मैदान से अखिलेश यादव ने अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश की। इसी क्रम में उन्होंने शाहाबाद के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू को सांडी से अपने हेलीकाप्टर में बैठा लिया और संडीला की जनसभा में साथ ले गए। हालांकि, पूर्व में भी कई बार सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव पूर्व विधायक बब्बू को तरजीह देते नजर आए हैं। बुधवार को हेलीकॉप्टर से साथ ले जाने का सपा संगठन की ओर से भी अलग-अलग तरीके से प्रचार किया जा रहा है। कुल मिलाकर इसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों को साधना ही माना जा रहा है।

संडीला में आयोजित जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लड्डुओं का जिक्र किया। कहा कि संडीला के लड्डू मशहूर हैं। इंडिया गठबंधन के जीतने पर संडीला के ही लड़्डू खिलाना। संडीला में यह भी घोषणा की कि इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो यहां के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में 50 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को ही मिलेगा। जनसभा में उन्होंने सांडी की बात ही दोहराई। यहां संडीला विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष मुकेश यादव, आरपी यादव, जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल छत्तर, नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी, अभिषेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।




अखिलेश यादव की जनसभा के लिए मुख्य मंच के पास ही एक अन्य मंच भी बनाया गया था। इसी मंच पर स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि मंच ही गिर गया। इसके कारण यहां भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed