{"_id":"66241cae8f4366f4a2017957","slug":"in-memory-of-his-wife-the-prisoner-tried-to-commit-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113509-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी की याद में बंदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी की याद में बंदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी की कोशिश
Sun, 21 Apr 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी की याद आने और रात में ठीक से सो नहीं पाने से परेशान एक बंदी ने जेल में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बंदी रक्षकों ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बंदी हत्या के आरोप में बीते 31 दिसंबर से जेल में था।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव निवासी गुड्डू (42) हत्या के एक मामले में 31 दिसंबर 2023 से जिला कारागार में बंद था। शनिवार की सुबह वह जेल की गैलरी में टहल रहा था। इसी दौरान उसने गमछे से गैलरी के लोहे के गेट से फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। वहां मौजूद बंदियों और बंदी रक्षकों ने उसे फंदा लगाते देख लिया। मौके पर अफरातफरी मच गई और उसे फंदे से उतार लिया गया।
जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जेल अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह की जानकारी की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुड्डू ने शनिवार सुबह कुछ साथी बंदियों से रात में पत्नी की याद आने और ठीक से सो न पाने की बात कही थी।