फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In a love affair, a teenager and a teenager gave their lives by hanging themselves with the same rope

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में एक ही रस्सी से फंदा लगाकर दी किशोर-किशोरी ने जान

Tue, 01 Aug 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
In a love affair, a teenager and a teenager gave their lives by hanging themselves with the same rope
टड़ियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोर और किशोरी ने एक ही रस्सी के फंदे से खुदकुशी कर ली। दोनों अलग-अलग बिरदारी के थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (13) रविवार को दिन में लगभग 11 बजे घर से बिना कुछ बताए चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच पता चला कि गांव का एक किशोर (17) भी दिन में लगभग 11:30 बजे से लापता है। सोमवार शाम लगभग पांच बजे कुछ ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर चांदी के पेड़ से एक ही रस्सी से बने फंदे से दोनों के शव देखे तो परिजनों को जानकारी दी। मौके पर दोनों के पिता पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी, प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन




बताया कि खुदकुशी करने वाले किशोर और किशोरी के मकानों के बीच में लगभग 50 मीटर की दूरी है। वहीं, किशोरी लोध बिरादरी से थी, जबकि किशोर पासी बिरादरी से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed