फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Illegal mining near brick kiln

Hardoi News: ईंट भट्ठे के पास अवैध खनन से बने तालाब में डूबे मौसेरे भाई-बहन, भाई की मौत

Thu, 04 Jun 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining near brick kiln
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अखनापुर स्थित ईंट भट्ठे के पास खनन के लिए खोदी गई मिट्टी से तालाबनुमा गड्ढा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह यहां खेलते समय मौसेरे भाई बहन इसमें गिरकर डूब गए। बच्ची के पिता साथी मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मौसेरी बहन को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पूरे मामले में भट़्ठा मालिक के खिलाफ खनन निरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गौटिया निवासी अवधेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी किरन की बहन पुष्पा का घर खमरवा में है। पुष्पा के पति मुरली गांव के पास ही अखनापुर में अल्पना ईंट भट़्ठे पर पथाई का काम करते हैं। बीते 31 मई को किरन अपने दोनों बेटों निहाल और विशाल (10) के साथ खमरवा गई थीं। मुरली ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह पथाई का काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी मोहिनी (8) अपने मौसेरे भाई विशाल के साथ खाना देने भट्ठे पर आई थी। खाना देकर यह लोग पास में ही खेलने लगे। खेलते समय दोनों पास में ही खनन के कारण हुए तालाबनुमा गड्ढे में गिर गए। शोर सुनकर वह साथी मजदूरों के साथ मौके पर गए और दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हरदोई मेडिकल कॉलेज में विशाल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मोहिनी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम सदर मयंक कुंडू पहले मौके पर और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में अवैध खनन की बात सामने आई है। खनन निरीक्षक की शिकायत पर अल्पना बिक्र फील्ड की संचालक अल्पना गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दैवी आपदा मद में आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed