फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If you get the budget, then the polytechnic building will be built

बजट मिले तो बने पॉलिटेक्निक भवन

Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
If you get the budget, then the polytechnic building will be built
संडीला। 2010 में संडीला में पॉलिटेक्निक कॉलेज को मंजूरी मिली थी, लेकिन भवन अब तक बजट के अभाव में अधूरा पड़ा है। इससे मेधावी छात्र-छात्राओं को कानपुर, लखनऊ, सीतापुर जाना पड़ता है। अगर भवन पूरा हो जाए तो छात्रों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

2010 में बेनीगंज मार्ग स्थित मिनी स्टेडियम के पास पॉलिटेक्निक के भवन का निर्माण शुरू हुआ था। जिस भूमि पर भवन बन रहा था, विवाद हो गया। जब विवाद का निराकरण हुआ तो बजट का अभाव हो गया।
विज्ञापन

अब कार्यदायी संस्था को बजट मिले तो कार्य शुरू हो। 15 फरवरी 2010 को इस परियोजना को स्वीकृति मिली, तो तब बजट छह करोड़ 45 लाख 42 हजार मिला था।
इसके बाद करीब पांच वर्ष तक भूमि विवाद में कार्य रुका रहा। इसके बाद महंगाई बढ़ गई। दोबारा के बजट में इसकी कीमत दो गुना हो गई, जो लगभग 12 करोड़ 79 लाख 65 हजार रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसके पूर्ण निर्माण के लिए तीन करोड़ की और जरूरत है। इसमें पेंटिंग, रास्ता, शीशे आदि का कार्य होना है। परियोजना में प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, बाउंड्रीवाल, पाइप लाइन, गार्ड रूम, सड़क, बोरिंग आदि की व्यवस्था होनी थी।

कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के एई पंकज वर्मा ने बताया कि परियोजना को पूरा करने के लिए तीन करोड़ रुपये की आवश्यकता है। शासन को लिखा जा चुका है।
संस्था की तरफ से कोई देरी नहीं की गई। पहले जमीन विवाद के कारण स्टे हो गया और काम रुक गया। अब बजट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed