{"_id":"6a91c3ac8e867eb4ff06df87","slug":"sps-pda-e-rickshaws-ran-extensively-on-raksha-bandhan-offering-free-rides-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-155648-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रक्षाबंधन पर खूब दौड़े सपा के पीडीए ई-रिक्शे, मुफ्त में मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रक्षाबंधन पर खूब दौड़े सपा के पीडीए ई-रिक्शे, मुफ्त में मिली सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रक्षाबंधन के मौके पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के पीडीए ई-रिक्शे राहगीरों के लिए सफर में मुफीद साबित हुए। दरअसल रक्षाबंधन को देखते हुए सपा नेता ने 11 ई-रिक्शे शुक्रवार सुबह ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किए थे। यह ई-रिक्शे पूरी तरह मुफ्त थे। इन्हें पीडीए ई-रिक्शा नाम दिया गया था। दिन भर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पीडीए ई-रिक्शा रक्षाबंधन का सफर करने वालों के लिए सहायक साबित हुए। दरअसल रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर महिलाएं अपने शहर तो आ गईं लेकिन यहां से घरों तक जाने के लिए उन्होंने पीडीए ई-रिक्शा का सहारा लिया। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसलिए यह सुविधा दी गई थी। ई-रिक्शों की रवानगी के दौरान सोनू गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, शुभम गुप्ता, प्रेम बाबू गुप्ता, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।
खूब बिकी थी 20 रुपये प्रति किलो चीनी
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रक्षाबंधन के मद्देनजर 20 रुपये प्रति किलो चीनी बेची थी। इसको लेकर तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर तीन दिन में लगभग 10 क्विंटल चीनी बेची गई थी।
विज्ञापन
खूब बिकी थी 20 रुपये प्रति किलो चीनी
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रक्षाबंधन के मद्देनजर 20 रुपये प्रति किलो चीनी बेची थी। इसको लेकर तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर तीन दिन में लगभग 10 क्विंटल चीनी बेची गई थी।
विज्ञापन