{"_id":"19c66bd9d0a94fb84b2e599996197372","slug":"if-faging-mosquito-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में फागिंग हो तो भागें मच्छर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में फागिंग हो तो भागें मच्छर!
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी के दस्तक
विज्ञापन
देने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। आलम यह है कि नगर क्षेत्र
में जगह-जगह गंदगी का अंबार है, जिसके चलते अब मच्छरों की आबादी भी बढ़ने
लगी है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो संक्रामक रोग फैलने से इंकार
नहीं किया जा सकता।
एक ओर जहां लोग स्वाइन फ्लू से सहमे हुए हैं, वहीं नगर में मच्छरों की बढ़ती भरमार ने लोगों की नींद उड़ा दी। नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर और चोक नाले नालियाें के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा फागिंग नहीं करवाई जा रही, जिससे संक्रामक रोग फैलने के आसार प्रबल हो गए हैं।
लोगों ने इन कूड़े के ढेरों को हटवाने को कई बार पालिका में प्रार्थना पत्र दिए, पर उनके प्रार्थना पत्रों पर अमल नहीं हुआ। इससे मच्छरों की बढ़ती आबादी पर लगाम नहीं लग पा रहा। नगर क्षेत्र में स्थित अब्बास नगर में एक खाली प्लाट में पिछले कई महीनों से कूडे़ का ढेर लगा है, जिससे दुर्गंध आती रहती है।
मोहल्ले वालों का कहना है कि दुर्गंध से लोगों का उठना बैैठना तक मुश्किल हो गया है। इधर, लखनऊ हरदोई रोड पर स्थित डाक बंगले के पास भी कूड़े का ढेर और जलभराव है। लोगोें का कहना है डाकबंगले में आए दिन नेता, अफसर आते रहते हैं, पर किसी की नजर इस पर नहीं पड़ रही।
उधर, नगर में चोक नाले व नालियों से हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। पालिका प्रशासन द्वारा इनकी सफाई तक नहीं करवाई जाती है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। मच्छर लोगों की रात की नींद उड़ा रहे हैं, जिससे लोग खासे परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि मच्छराें की बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने को पालिका प्रशासन को नाले व नालियों में दवा का छिड़काव कर नगर में फागिंग कराए, ताकि हालत बिगड़ने से पहले काबू में हो जाए।