{"_id":"64458aab7fe9133ce30554b4","slug":"if-akhilesh-talks-with-criminals-people-will-run-and-kill-them-rathore-hardoi-news-c-12-1-knp1031-196862-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश अपराधियों से इलू-इलू करेंगे तो जनता दौड़ा कर मारेगी: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश अपराधियों से इलू-इलू करेंगे तो जनता दौड़ा कर मारेगी: राठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित बयान दिया है। कहा कि माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई होने पर यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश इलू-इलू करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की जनता उन्हें सड़कों पर दौड़ाकर मारेगी।
राठौर शहर की एक धर्मशाला में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार देर शाम कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से आए हैं, तब से एक भी दंगा पूरे प्रदेश में नहीं हुआ है। मैं पूछना चाहता हूं अगर किसी अपराधी, माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाती है या फिर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है तो आखिर इनके पेट में दर्द क्यों होने लगता है। ऐसी सहानुभूति अपराधी, माफिया से क्यों हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप इसी तरीके से अपराधियों और माफिया के साथ इलू-इलू करते रहे तो आने वाले चुनाव में जनता आपको दौड़ा-दौड़ाकर मारेगी। समाजवादी पार्टी को जनता वोट नहीं देगी। सपा के लोग वोट नहीं मांग पाएंगे। कहा कि प्रदेश में अपराधी और माफिया नहीं आना चाहते हैं। अगर आ गए तो किसी न किसी तरीके से उनके पापों की सजा यहां की जनता जरूर देगी।
विज्ञापन