फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   I will come on December 3rd... I have to go to Ayush's wedding, the news of his death came late at night.

Hardoi News: तीन दिसंबर को आ जाऊंगा... आयुष की शादी में जाना है, देर रात आई मौत की खबर

Mon, 01 Dec 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
I will come on December 3rd... I have to go to Ayush's wedding, the news of his death came late at night.
हरदोई। पेपर खत्म हो गए हैं। तीन दिसंबर को हरदोई आ जाऊंगा। चार दिसंबर को आयुष भैया की शादी में जाना है। रविवार दोपहर एक बजे तनिष्क ने मोबाइल पर अपनी मां सुनीता से यह बात कही थी। फिर रविवार देर रात सड़क हादसे में तनिष्क की मौत की खबर आई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास काॅलोनी में अरविंद गुप्ता ने बताया कि उनका एक ईंट भट्ठा है। साथ ही आवास विकास काॅलोनी में ही शोरूम भी है। अरविंद के चार बच्चों में तनिष्क (23) सबसे छोटा था। तनिष्क की सबसे बड़ी बहन शिल्पी हैं। दूसरे नंबर की बहन तृप्ति चिकित्सक हैं और लखनऊ में तैनात हैं। बड़ा भाई शिवा बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक हैं। तनिष्क भी होशियार था। हाईस्कूल तक की पढ़ाई शहर के सेंट जेम्स स्कूल से की थी। इसके आगे की पढ़ाई लखनऊ में करने के साथ ही नीट की परीक्षा की तैयारी भी की। दूसरे ही प्रयास में उसका चयन हो गया था। आगरा का एसआर मेडिकल कॉलेज उसे मिला था। तीसरे वर्ष की पढ़ाई का आखिरी पेपर शनिवार को था। आगरा में रविवार रात हादसे में तनिष्क की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके पिता अरविंद और चाचा शैलेंद्र आगरा रवाना हो गए थे। सोमवार सुबह तनिष्क का शव घर आते ही परिजनों और परिचितों की भीड़ रो पड़ी। उसका अंतिम संस्कार सांडी रोड स्थित मुक्ति धाम में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed