{"_id":"634865eba9fd525b3623fe76","slug":"husband-stabs-his-wife-several-times-with-a-knife-hardoi-news-knp7231268194","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पत्नी कर रही थी करवा चौथ पूजन की तैयारी, पति ने पत्नी पर किए चाकू से कई वार, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पत्नी कर रही थी करवा चौथ पूजन की तैयारी, पति ने पत्नी पर किए चाकू से कई वार, जिला अस्पताल में भर्ती
Fri, 14 Oct 2022 10:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:13 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली पत्नी पूजा की तैयारियां कर रही थी। तभी उसके पति ने उस पर चाकू से एक दर्जन से अधिक वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में पत्नी करवा पूजन की तैयारी कर रही थी, इसी बीच नशे में आए पति ने चाकू से पत्नी पर कई बार कर दिए। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के रद्धेपुरवा रोड निवासी मनोज ऑटो चालक है।
विज्ञापन
परिवारवालों ने बताया कि मनोज नशे का आदी है। मनोज की पत्नी मोनी गुरुवार शाम करवाचौथ होने पर पूजा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मनोज नशे में घर आया और मोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मोनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो मनोज मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, एक घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर बहन कशिश गुप्ता ने ऑटो से मोनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। मोनी की गर्दन, सिर, दोनों पैर, पेट, चेहरा, कोहनी में चाकू लगे हैं।
विज्ञापन
बहन कशिश ने बताया कि मोनी को जीजा मनोज आए दिन नशे में मारता पीटता है और घर छोड़कर मायके जाने का दबाव बनाता है। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।