फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband accused of shooting wife arrested, sent to jail

Hardoi News: पत्नी को गोली मारने का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 18 Sep 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of shooting wife arrested, sent to jail
मल्लावां। मल्लावां नगर के पुरानी चौकी मोहल्ला में पत्नी को तमंचे से गोली मारने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने के लिए पति ने पत्नी की नाक की सोेने की कील बेच दी थी। पैर में गोली लगने से घायल पत्नी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुरानी चौकी निवासी अफरोज जहां (40) के मुताबिक उसका पति रहीस अंसारी शराब का आदी है। इसकी वजह से उसकी अक्सर रहीस के साथ कहासुनी हो जाती थी। घर में रखी अफरोज की नाक की सोने की कील बुधवार को रहीस ने बेच दी थी। उसने अफरोज को कील बेचने की जानकारी बुधवार शाम दी। इसका विरोध करने पर अफरोज ने तमंचे से पत्नी के पैर में गोली मार दी। घटना में घायल अफरोज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उसके भाई शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज गांव निवासी जुल्फिकार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रशिक्षु सीओ हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed