{"_id":"6873e96dc3698e24ae0fd15a","slug":"hurt-by-the-viral-photo-of-her-taking-a-bath-the-teenager-hanged-herself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134253-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहाते समय खींची गई फोटो वायरल होने से आहत किशोरी ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहाते समय खींची गई फोटो वायरल होने से आहत किशोरी ने फंदा लगाया
विज्ञापन
बेनीगंज। एक गांव में नहाते समय किशोरी की फोटाे उसके ताऊ के पोते ने खींच ली। यह फोटो किशोरी के भाई तक पहुंची तो उसने अपने पिता को बताया।
शनिवार शाम दोनों परिवारों के बीच इसको लेकर विवाद हो गया। फोटो खींचकर वायरल किए जाने और विवाद से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें परिवार वालों को न्याय दिलाने की बात कही गई है।
एक गांव निवासी किशोरी (15) कक्षा 11 पास थी। उसके घर के पास में ही उसके ताऊ का घर भी है। ताऊ भी परिवार के साथ रहते हैं। किशोरी के पिता के मुताबिक कुछ दिन पहले किशोरी घर में नहा रही थी। इसी दौरान किशोरी के ताऊ के पोते (13) ने उसकी फोटो मोबाइल से खींच ली। यह फोटो उसने अपने एक दोस्त को भेज दी। दोस्त ने यही फोटो किशोरी के लखनऊ में पढ़ने वाले बड़े भाई को भेज दी। किशोरी के भाई ने इस बारे में अपने पिता को बताया। पिता के मुताबिक शनिवार शाम वह अपने बड़े भाई के घर गए और पूरे मामले को लेकर उलाहना दिया।
इस पर बड़े भाई की बहू (किशोर की मां) विवाद करने लगी। विवाद बढ़ने पर किशोरी के पिता ने यूपी 112 पर कॉल की। पुलिस टीम आई और दोनों पक्षों को समझाकर कोई विवाद न करने की नसीहत देकर चली गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। रविवार सुबह किशोरी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना के लिए फोटो खींचने वाले किशोर और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरी घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। सीओ काे जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
हमारे घर वालों को न्याय मिलना चाहिए
मौके से मिले सुसाइड नोट में फोटो खींचने वाले किशोर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किशोर और उसके दोस्त के कारण अपनी जान दे देने की बात लिखी गई है। साथ ही किशोर की मां, मौसी और पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा। हरे कृष्णा, राधे राधे, जय श्री श्याम भी लिखा है। अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। इसकी भी जांच की जा रही है।