फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Humidity rises after rain, causing discomfort; people left drenched in sweat.

Hardoi News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई बेचैनी, पसीने से तरबतर हुए लोग

Wed, 02 Sep 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Humidity rises after rain, causing discomfort; people left drenched in sweat.
हरदोई। बुधवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर होते-होते उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, कुछ देर के लिए धूप सा अहसास हुआ। इस वजह से चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन


सुबह बारिश होने के कारण कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हुई। हालांकि, बारिश थमने के बाद निकली उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर में कई स्थानों पर सड़क पर बारिश का पानी भरने की वजह से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें हुई। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही करने वाले लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। लगातार बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा।
विज्ञापन

भले ही आसमान में ज्यादातर समय घटाएं छाई रहीं, लेकिन हवा बंद होने के कारण घरों से लेकर बाजारों तक उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शहर में 24.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम को यह 88 प्रतिशत रही। पश्चिम दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed