{"_id":"6887b4647e499eb8dd0248e4","slug":"humidity-increased-due-to-drizzle-strong-sunshine-brought-out-sweat-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135034-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बूंदाबांदी से और बढ़ी उमस, तेज धूप ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बूंदाबांदी से और बढ़ी उमस, तेज धूप ने निकाला पसीना
Mon, 28 Jul 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मानसून में भी बारिश न होने से लोग बेचैन होने लगे हैं। सोमवार की दोपहर को हल्की बूंदाबांदी से उमस और बढ़ गई। तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए। वहीं बारिश न होने से किसानों को भी परेशानी हो रही है। खेतों की नमी जाने से किसानाें को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश न होने से जन सामान्य के साथ किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को फसलों की अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। शहर में भी धूप से दिन में सड़कों पर चहल पहल कम रही। दोपहर में धूप के कारण लोगों को घरों में दुबकना पड़ा। बारिश न होने से उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं वहीं पारा में भी उतार-चढ़ाव लगातार चल रहा है।
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बादलों के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा नहीं हुआ है। सोमवार को अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में बढ़त होकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 89 और शाम को 73 प्रतिशत रही। आसमान में बादल 70 प्रतिशत और हवाएं छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।