{"_id":"58e53d0d4f1c1b084a5b4661","slug":"ht-line-collapsed-in-the-field-wheat-crop-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गिरी एचटी लाइन, गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गिरी एचटी लाइन, गेहूं की फसल जली
अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ककरौआ गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटने से बुधवार को ककरौआ गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। हादसे में करीब डेढ़ बीघा फसल जल गई। आमतारा गांव में भी स्पार्किंग होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। लोनार कोतवाली के सद्दुल्लीपुर गांव निवासी श्यामकुमार के ककरौआ गांव में खेत हैं। उनके खेतों से बिजली की लाइन निकली है। बुधवार दोपहर बाद तेज हवा के कारण स्पार्किंग होने से जर्जर तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। पास ही खेतों में किसान फसल काट रहे थे।
आग जलती देख ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आनन फानन आग पर काबू पा लिया। हादसे में श्यामकुमार की करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने तहसीलदार राजेश चौरसिया को हादसे की सूचना दे दी थी। देर शाम तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
भरखनी संवाददाता के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव के मोहनद्विवेदी की गेहूं की फसल में बिजली के बार में स्पार्किंग से आग लग गई। इससे गेहूं की कुछ फसल जल गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। गांव के कल्लू,लड्डन खां,अबरार,मोहन द्विवेदी का कहना था कि खेतों से निकली लाइन के तार काफी जर्जर हैं। ज्यादातर खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है। स्पार्किंग के आग लगने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम एक हफ्ते के लिए बिबियापुर फीडर की सप्लाई बंद रखी जाए।