फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ht current se youvak ki maut

एचटी लाइन से लगा करंट, बालक की मौत

Sat, 28 Dec 2019 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
ht current se youvak ki maut
बिलग्राम। क्षेत्र के गांव चांदपुर में पेड़ की डाल छांट रहा किशोर पास से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी दुर्गेश (13) पुत्र सुनील शनिवार को गांव के बाहर खेत में यूकेलिप्टस की डाल छांट रहा था। इस बीच उसका हाथ पास से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गया। करंट लगने पर दुर्गेश गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि दुर्गेश चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार अवनींद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed