फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   How will bin scientific TLM

टीएलएम बिन वैज्ञानिक कैसे बनेंगे

Sun, 28 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
How will bin scientific TLM

हरदोई। वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए जिले में पूरे साल विज्ञान के प्रतिभावानों की खोज में कई आयोजन होते रहते हैं। अभी तक होनहार वैज्ञानिक नहीं मिल पा रहा है। रविवार को राष्ट्रीय वैज्ञानिक दिवस भी औपचारिकता में निपट गया। अधिकांश स्कूल साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहे। वहीं, आवासीय विद्यालयों में विज्ञान दिवस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में निपट गया।

विज्ञापन


प्राइमरी से लेकर जूनियर विद्यालयों में टीचिंग लर्निंग मेटेरियल (टीएलएम) ही उपलब्ध नहीं है। साइंस टीचर सतीश चंद्र यादव का कहना है कि विज्ञान रटने का नहीं बल्कि सीखने का विषय है। कहीं विद्यालयों में शिक्षक नहीं होते तो कभी टीएलएम नहीं। इससे छात्र बहुत कुछ सीखने से वंचित रह जाते हैं। जिला समन्वयक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि इंस्पायर एवार्ड योजना में वर्ष 2010 से अब तक छह से आठ तक वर्ग के 2000 से अधिक छात्र छात्राएं भाग्य आजमा चुके हैं। राज्य स्तर तक एक छात्र चयनित हुआ था पर राष्ट्र स्तर पर अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया।  
विज्ञापन


इसलिए मनाया जाता है विज्ञान दिवस
हरदोई। 28 फरवरी 1928 को सर सीवी रमन ने प्रकाश के प्रकीर्णन की खोज की घोषणा की थी। उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। इस दिवस को भारत में मनाए जाने के पीछे उद्देश्य तरुण विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। इस दिन विज्ञान संस्थाओं, स्कूल, कालेज आदि में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वस्तु हो समझने के लिए विज्ञान जरूरी
हरदोई। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डा. रामनिवास ने कहा कि जहां जहां समस्याएं हैं उसका निदान विज्ञान के पास है। यानी रोग बने हैं तो उसके बाद विज्ञान के अविष्कार के बाद दवाएं भी बनी हैं। डा. निहारिका वर्मा, डा. रविकांत वर्मा व डा. अमिता दीक्षित ने बालिकाओं को रोगों के बारे में भी जानकारी दी और रोगों को दूर करने के लिए प्रोटीन व विटामिन से युक्त भोजन लेने पर बल दिया। इस मौके पर वार्डेन वसुधा, अनामिका दुबे, नम्रता दीक्षित, शैलजा अगिभनहोत्री, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


कार्यशाला में शिक्षकों को पढ़ाए जाते हैं पाठ
हरदोई। राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 व 10 के विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के पांच दिवसीय प्रशिक्षण समय समय पर होते रहे हैं। हाल में ही राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed