{"_id":"69c56ecf833302c9e0059f36","slug":"hotels-and-restaurants-need-png-connection-today-will-get-it-after-a-month-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147066-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: होटल, रेस्टोरेंट को पीएनजी कनेक्शन की जरूरत आज, मिलेगा एक माह बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: होटल, रेस्टोरेंट को पीएनजी कनेक्शन की जरूरत आज, मिलेगा एक माह बाद
विज्ञापन
फोटो 52: बैठक में मौजूद होटल, रेस्टोरेंट संचालक। स्रोत : स्वयं
हरदोई। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात के बाद होटल, रेस्टोरेंट संचालन में आई समस्या को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति न मिलने से उपजी समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन दिए जाने की रणनीति बनाई गई है। एचपीसीएल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक की।
एचपीसीएल के अधिकारियों ने डीएम अनुनय झा के निर्देश पर एक होटल में हरदोई होटल, लॉन एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और संचालकों के साथ बैठक में पीएनजी कनेक्शन के लाभ गिनाए। कंपनी के अधिकारियों ने पीएनजी कनेक्शन और गैस के प्रेशर को लेकर जानकारी दी। शहर में पाइपलाइन का काम पूरा करा लिए जाने और कनेक्शन दिए जाने की भी पूरी प्रक्रिया समझाई।
कंपनी के अधिकारियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हाई प्रेशर पाइपलाइन गैस की आपूर्ति शहर के होटल, रेस्टोरेंट में एक माह बाद दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया। वहीं कुछ स्थानों पर दो से तीन माह का समय लग जाने की भी बात कही। एचपीसीएल के क्लस्टर हेड पी आनंद विक्टर, पॉलीमीरा एमएस पी कुमार, हरदोई जनपद इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने कनेक्शन लिए जाने के लिए अनुबंध और गैस कीमत की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसोसिएशन अध्यक्ष जीतेश दीक्षित ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने पीएनजी कनेक्शन एक माह में दिए जाने का दावा किया है। करीब 100 संचालकों को व्यवसाय को सुचारु रखने के लिए गैस ही आज आवश्यकता है। ऐसे में कनेक्शन मिलने में समय लगने से व्यवसाय प्रभावित होगा। कोयला और लकड़ी की भट्ठी व चूल्हों से होटल और रेस्टोरेंट का संचालन संभव भी नहीं हो पा रहा है। बैठक महामंत्री आशीष महेंद्र गुप्ता, राजेश सिंह, सौरभ अग्रवाल, क्षितिज पाठक, शिशिर अग्रवाल, अमिताभ शुक्ला, संजय सिंह, पंकज गुप्ता, रोहित वर्मा, अनुराग, मंजेश, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।