फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hospital deficit drugs , are purchased from out -patient

अस्पताल में दवाओं का टोटा, बाहर से खरीद रहे मरीज

Wed, 10 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 10 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hospital deficit drugs , are purchased from out -patient
बताते चले कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया था कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहे और मरीजों को बाहर से दवा न लेनी पड़े। इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मगर जिला अस्पताल में आदेश प्रभावी नहीं दिखाई देता है। अस्पताल में कई ऐसे दवाइयां है जिनका टोटा है। वहीं कई मंहगी दवाइयां सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित रहती है। आम मरीजों को हर मर्ज की दवा सिर्फ पैरासिटामोल और डाइकिलो ही देकर चलता कर दिया जाता है। यहीं हाल इंजेक्शन का है। मरीजों को अधिकतर इंजेक्शन बाहर से ही खरीद कर लाने होते है।
विज्ञापन


लोकल पर्चेजिंग में भी होता खेल
जिला अस्पताल में आम मरीजों को भले ही दवाइयां उपलब्ध न हो मगर विभाग की ओर से प्रतिमाह लाखों रुपये की लोकल पर्चेजिंग की जाती है और जिसका कोई भी मानक तय नहीं है।
विज्ञापन


वीगो तक बाहर से लानी पड़ती
जिला अस्पताल में सुविधा के नाम सिर्फ मेडिकोलीगल है। अन्य कार्यों के लिए मरीज को सड़क के मेडिकल स्टोर का चक्कर काटना पड़ता है। यहां पर मरीजों से वीगो और वाशिंग किट तक मंगवा ली जाती है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंघ में सीएमएस डा. आर के मिश्र ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों की कुछ कमी है। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। इसके अलावा जो महत्वपूर्ण दवाइयां है उनको लोकल पर्चेज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed