फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Honorarium payment raging on electricity staff

मानदेय भुगतान पर भड़के बिजली कर्मचारी

Tue, 31 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 31 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Honorarium payment raging on electricity staff
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमी उजाला
मानदेय के भुगतान में कटौती  व कई माह बाद मानदेय दिए जाने से परेशान चतुर्थ श्रेणी विद्युत कर्मचारियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर मानदेय का पूरा भुगतान कराने की मांग की। उधर अधिकारी के न मिलने पर मंगलवार को क्रमिक अनशन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम पाल मिश्रा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण चरम पर है।  आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को पूरे मानदेय का भुगतान भी नहीं हो रहा है। कारपोरेशन से तमाम आदेश आने के बाद भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय से पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों को 9748 रुपये के भुगतान के स्थान पर 3000 हजार रुपये चार से पांच माह के बाद भुगतान किया जा रहा है।  कर्मचारियों को डरा धमकाकर काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शोषण के खिलाफ  आवाज उठाई जाएगी। छह जून को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। उधर अधीक्षण अभियंता के न मिलने पर कर्मचारियों ने मंगलवार को क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। इस मौके पर विमल चंद्र यादव, हर्षवर्धन, रामनाथ रजौरिया व प्रमोद कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed