{"_id":"7c74044c64b96fe9c6d8a1439f3fcdd3","slug":"honorarium-for-the-contract-workers-start-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए संविदा कर्मियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए संविदा कर्मियों की हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों
विज्ञापन
ने छह माह का बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर रविवार से उपकेेंद्र
पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक उनका मानदेय जारी नहीं होगा, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इधर, हड़ताल के चलते उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई बंद रही जिसके चलते कसबे में अंधेरा पसरा रहा।
ज्ञात हो कि विद्युत उपकेंद्र पर 15 संविदा कर्मचारी अलग-अलग पदों पर तैनात हैं। इन संविदा कर्मियों को फरवरी 2015 के बाद मानदेय नहीं मिला। जिसके कारण अब वह आर्थिक संकट से गुजर रहे है। इस दौरान संविदा कर्मियों का कहना है कि मानदेय न मिलने से रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका निकला। इसके अलावा परिवार के भरण पोषण के लिए परेशान हो रहे हैं।
आरोप लगाया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत को पूर्व में ज्ञापन दिया गया था, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने रविवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर अरुण तिवारी, धर्मेंश त्रिपाठी, धीरज त्रिवेदी, मोहम्मद जाकिर, हरिनाम, पूरन लाल, संदीप कुमार और प्र्रदीप पांडेय आदि मौजूद थे।