{"_id":"650dd281db0d2e73e1095e46","slug":"honorarium-for-outstanding-bills-of-deceased-and-retired-employees-will-be-online-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4003-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ऑनलाइन होगा मृतक व सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया देयकों का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ऑनलाइन होगा मृतक व सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया देयकों का मानदेय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों और मृतक आश्रितों को देयकों का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। विभाग में लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से आदेश जारी किए गए है। इससे सेवानिवृत और मृतक आश्रितों को काफी राहत मिलेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद देयकों के भुगतान के लिए महीनों विभागीय लिपिकों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बावजूद भी उनका भुगतान नहीं किया जाता था और उनको आर्थिक दोहन किया जाता था। यही हाल मृतक आश्रितों के साथ होता था।
विभाग में ऐसे प्रकरण काफी समय से लंबित है। कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जिसकी शिकायत महानिदेशक स्कूल शिक्षा को की गई थी। जिस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक व कर्मचारियों के एरियर की भांति देयकों का भुगतान ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
इसके अनुसार मृतक और सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों का भुगतान मानव संपदा पोर्टल पर एरियर माड्यूल के अनुसार किया जाएगा। कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं है, उसको अपलोड किया जाए और उसी के अनुसार उनको भुगतान किया जाए ताकि समय से देयकों का भुगतान किया जा सके।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र आने के बाद बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व पटल सहायक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।