{"_id":"68c84d9c391914b8bf02bd8d","slug":"homeguard-arrested-in-case-of-suicide-of-a-youth-in-kotwali-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137460-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोतवाली में युवक के खुदकुशी करने के मामले में होमगार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोतवाली में युवक के खुदकुशी करने के मामले में होमगार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन
- घटना के समय ड्यूटी पर था होमगार्ड - 31 अगस्त को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी के शाहाबाद कोतवाली में खुदकुशी किए जाने के मामले में होमगार्ड की गिरफ्तारी की गई है। बीती 31 अगस्त को घटना के समय होमगार्ड की ड्यूटी पहरे पर थी। जांच के दौरान नाम सामने आने पर गिरफ्तारी की गई है। आरोपी होमगार्ड को निलंबित करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
31 अगस्त को शाहाबाद कोतवाली में रवि सिंह राजपूत ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। दो दिन तक तनाव की स्थिति रही थी। बाद में मृतक के गांव सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे थे। इस मामले में मृतक के पिता रामराज की तहरीर पर मामले के विवेचक वरुण शुक्ला, किशोरी के परिजनों, यूपी 112 के दो पुलिस कर्मियों और अज्ञात पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इस मामले में किशोरी के पिता को पांच सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात रहे होमगार्ड राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि जांच के दौरान होमगार्ड राजीव कुमार का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए होमगार्ड के जिला कमांडेंट को लिखा गया है। जिला कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि होमगार्ड को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। उसे निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।