फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hockey Hardoi Association honored hockey player Aryan

Hardoi News: हॉकी हरदोई संघ ने हॉकी खिलाड़ी आर्यन को किया सम्मानित

Sun, 07 Sep 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hockey Hardoi Association honored hockey player Aryan
हरदोई। हाॅकी हरदोई संघ ने रविवार को जिले के हॉकी खिलाड़ी को प्रदेश स्तरीय टीम में स्थान मिलने और प्रतियोगिता में उपविजेता रहने पर सम्मानित किया। बनारस में आयोजित प्रदेश स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी को संघ के पदाधिकारियों ने हॉकी की ड्रेस देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की तरफ से बनारस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चार सितंबर तक हुआ था। प्रतियोगिता में हॉकी हरदोई संघ से खेल रहे खिलाड़ी आर्यन वर्मा ने भी बस्ती मंडल की टीम से प्रतिभाग किया। आर्यन वर्मा के सहयोग से बस्ती मंडल की टीम प्रतियोगिता में उप विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी को हॉकी हरदोई संघ के अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष ने अपने आवास पर आर्यन को माला पहनाई और हॉकी की ड्रेस भेंट की। अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की वजह से जिले का नाम खेलों में रोशन हो रहा है। संघ हर संभव मदद का प्रयास करेगा। संघ सचिव गोपाल नारायण मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने का प्रयास संघ करत रहेगा। इस मौके पर गोविंद नारायण मिश्रा, अलौकिक मिश्रा, राहुल मौर्य, शिव श्याम शुक्ला, देवव्रत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed